फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Welfare of 2.95 lakh farmers, free ration to 3.48 lakh card holders till December

Gonda News: 2.95 लाख किसानों का होगा कल्याण, 3.48 लाख कार्ड धारकों को दिसंबर तक मुफ्त राशन

Wed, 01 Feb 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Welfare of 2.95 lakh farmers, free ration to 3.48 lakh card holders till December
बलरामपुर। केंद्र सरकार के आम बजट पर हर किसी की निगाहें टिकीं रहीं। दफ्तर हो या घर, हर जगह लोग बजट पर बहस करते दिखे। कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ कोष बनाने के ऐलान से जिले के 2.95 लाख किसानों के कल्याण की उम्मीद जगी है। मोटे अनाज को लेकर किए जा रहे प्रयास से अन्नदाता खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 3.48 लाख कार्ड धारकों को दिसंबर तक मुफ्त राशन मिलेगा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान का कहना है कि आयकर के स्लैब में परिवर्तन से जिले में दस हजार से अधिक कर्मचारियों को राहत मिलेगी। जबकि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष वीएन उपाध्याय का कहना है कि टैक्स का स्लैब कम से कम दस लाख रुपये तक किया जाना चाहिए था। पेश है रिपोर्ट:
विज्ञापन


युवाओं के लिए अच्छी पहल
कलेक्ट्रेट मोड़ पर गिफ्टेबलड फाउंडेशन में वीना, सोनू व श्रद्घा बजट को लेकर चर्चा कर रहे थे। बीच में नेहा पांडेय ने कहा कि नए नर्सिंग काॅलेज खोलने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा। संतोष कुमार, जगदंबा व पवन ने कहा कि बजट में युवाओं के कौशल विकास पर फोकस किया गया है, जो कल्याणकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए ठीक है बजट
श्याम विहार कॉलोनी में बजट को लेकर विद्यावती चौधरी, वीना सिंह, ऊषा मिश्रा व गीता गिरि के बीच बजट को लेकर काफी देर तक बहस चली। रजनी सिंह ने कहा कि दवाएं व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते किए गए हैं। अच्छा कदम है। विमलावती, इंदू, अमिता व रीता ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना को लेकर खुशी जताई।

उद्योगों को मिलेगी नई पहचान
भगवतीगंज में प्रीतम सिंधी, पवन गोयल, शरद गुप्ता, श्याम सुंदर केसरवानी बजट के बाद दिन भर गुणा-भाग लगाते रहे। जीएसटी से लेकर हर एक बिंदु का अलग-अलग आकलन करने में व्यापारी नेता जुटे थे। व्यापारी नेता संजय शर्मा का कहना है कि बजट संतुलित है। इससे उद्योगों को नई पहचान मिलेगी।

स्लैब को लेकर होती रही बहस
एमएलके पीजी कॉलेज में डॉ. श्रद्घा सिंह, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. अर्चना शुक्ला, सीमा पांडेय व सीमा श्रीवास्तव के बीच नौकरी पेशा कर्मचारियों के लिए आयकर के स्लैब को लेकर चर्चा होती रही। हर कोई अपने-अपने तरीके से चर्चा करते दिखा। सेवानिवृत्त कर्मचारी कमल तिवारी का कहना है कि बजट में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का ख्याल रखा गया है।

किसानों के हितों का रखा ध्यान
विजय नगर गन्ना क्रय केंद्र पर महेंद्र कुमार चौधरी, संजय, हर कोई बजट पर ही चर्चा करता दिखा। खेती के तौर तरीकों को बेहतर बनाने व बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास को किसानों ने सराहा। हरैया सतघरवा में ओंकारनाथ वर्मा, राम समोखन, मालिक राम, सुखदेव प्रसाद, पाटेश्वरी प्रसाद व राधेश्याम भी बजट को लेकर बहस करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed