{"_id":"61faca4df4d54147f00a07aa","slug":"waterlogging-pradarshan-gonda-news-lko6161294164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-21 गोंडा में वजीरगंज के लौव्वावीरपुर गांव में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के लव्वाबीर गांव के तिवारी पुरवा मजरे में पानी की निकासी न होने की वजह से सड़क तालाब बन गई है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। ग्रामीण समस्या के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। परेशान होकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
लव्वाबीरपुर के तिवारी पुरवा मजरे में जाने के लिए आरसीसी सड़क बनी थी, लेकिन अब यही सड़क लोगों की समस्याओं का सबब बन गई है। इस सड़क पर बीते एक वर्ष से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी भरा होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। लोगों के घरों से पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ ग्राम पंचायत ने नाली का निर्माण भी कराया है, लेकिन सफाई कर्मी के उदासीनता के चलते नाली पट गई। इससे घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भरा रहता है। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घरों से बाहर आने-जाने के लिए लोगों को कीचड़युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सफाई कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की मांग की।
गांव की सैफुल्ला ने बताया कि एक साल से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी है। कई बार गांव के जनप्रतिनिधि से नाली साफ करवाने की मांग की गई। गांव की महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि नाली की सफाई करने के लिए सफाई कर्मी से कहा तो उसने कहा कि यह हमारा काम नहीं है। एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मी को नाली की सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। वह सफाई नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।