फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water tank built seven years ago, still no water

Gonda News: सात साल पहले बनी पानी की टंकी, फिर भी पानी नहीं

Tue, 12 Aug 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water tank built seven years ago, still no water
कटरा बाजार (गोंडा)। नगर पंचायत में पानी की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। लगभग 28 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी पुराने वार्डों में आपूर्ति पहुंचाने में ही हांफ रही है। पानी के लिए लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर चार नाई टोला में वर्ष 2018 में 319.89 लाख रुपये से जल निगम की ओर से बनवाई गई तीन लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी नगर पंचायत को सात सालों में हैंडओवर नहीं हो सकी है। इससे नगर के 15 वार्डों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था के नाम पर विभाग के जिम्मेदारों ने करोड़ों रुपये खर्च कर खेल कर दिया। दूसरी तरफ जल निगम विभाग के लोग अपना पल्ला झाड़ कर आरोप एक दूसरे पर मढ़ रहे हैं। नगर के प्रेमकुमार, जगदीश, लक्ष्मी, विवेक, राम, विनोद, शुभम, गोलू आदि का कहना है कि हैंडपंप के पानी से नहाया तो जा सकता है लेकिन पीने से बीमारी बढ़ेगी। पिछले कुछ माह से वाटर सप्लाई की आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर नगर पंचायत दावा कर रहा है कि वह लगातार लोगों के घरों तक आपूर्ति दे रहा है। आलम यह है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत कटरा बाजार के नगर विस्तार के बाद हर घर नल जल योजना के बाद लोगों के घर तक जलापूर्ति के लिए पाइप तो लगा दिए गए, लेकिन जल नहीं पहुंचा। नगर की 16 हजार की आबादी शुद्ध जल के लिए परेशान है। चेयरमैन शमा परवीन ने बताया कि टंकी बनने के बाद ट्रायल किया गया। जमीन में पड़ी पाइपलाइन घटिया होने के चलते जगह-जगह फटने लगी। bसके चलते आज तक हैंडओवर नहीं हुई। विभाग को पत्र लिखकर पाइप लाइन सही कराने के लिए कहा गया है। प्रभारी ईओ नेहा मिश्रा ने बताया कि सरकार की महात्वकांक्षी योजना है। जल्द ही पानी की टंकी हैंडओवर कराकर आपूर्ति चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed