फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warning to blacklist the contractor for negligence in dam repair

बांध मरम्मत में लापरवाही पर डीएम ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी

Mon, 14 Jun 2021 07:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Warning to blacklist the contractor for negligence in dam repair
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने सोमवार को ऐली परसौली में भिखारीपुर सकरौर बांध का निरीक्षण किया। बांध मरम्मत का कार्य धीमी गति से होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा न होने पर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील के एलीपरसौली के घोढ़हन पुरवा में बने भिखारीपुर-सकरौर बांध पर डीएम करीब 11 बजे पहुंचे। डीएम ने बांध मरम्मत के कार्यों को देखा। यहां पर किमी 17.180 से किमी 17.180 के बीच बने स्परों को मजबूत करना था और बांध के किनारे तीन स्तरों पर परक्यूपाइन लगाने का काम किया जाना था। डीएम के पहुंचने पर काम पूरा नहीं मिला।
विज्ञापन

एसडीओ रवि नारायण ने डीएम को बताया कि कार्यस्थल पर पांच जनरेटर लगाए गए हैं जिससे बांध मरम्मत का कार्य दिन रात किया जा रहा हैं। डीएम को मौके पर दो ही जनरेटर खड़े मिले जिसकी वायरिंग भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या हाथी के दांत सिर्फ दिखाने के लिए हैं ? डीएम ने इंजीनियरों से कहा कि बांध कार्य पूरा करने के लिए जल शक्ति मंत्री से तुम लोगों ने सिर्फ आठ से 10 दिन का समय माँगा था, लेकिन अभी तक कोई काम पूरा नहीं हुआ।
डीएम ने कहा कि सिर्फ 60-70 मजदूरों को लगाकर काम करा रहे हों। कम से कम 500 मजदूर होने चाहिए। डीएम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और काम समय से कार्य पूरा नहीं हुआ तो सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी और शिकायत मिलने पर जेल भी भेजेंगे। डीएम ने ठेकेदार के एक मुंशी के खिलाफ कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा न होने पर कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम राकेश सिंह, अवर अभियंता अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।

इनसेट
कार्ययोजना को लागू करेगा प्रशासन
उमरी बेगमगंज थाना परिसर में डीएम मार्कंडेय शाही ने पत्रकारों को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिले के 1264 मजरे हैं जिससे 37 हजार 153 परिवार और एक लाख 99 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित होती हैं। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों का चिन्हीकरण कर लिया हैं और स्टाफ की तैनाती कर दी गई हैं। बाढ़ के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी हैं। जैसे ही जलस्तर निर्धारित सीमा से अधिक होगा। प्रशासन बाढ़ के संबंध में बनी कार्ययोजना को लागू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed