फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Walk on Chacha Nehru's ideals

चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलें

Mon, 14 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 14 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Walk on Chacha Nehru's ideals
नेहरू की जयंती पर झांकी निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। कहीं बच्चों ने उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं की झांकी निकाली तो कहीं गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया।    
विज्ञापन

   
मंडलीय बाल संरक्षण गृह सिविल लाइन में बाल दिवस मनाया गया। जिला बाल संरक्षण बालक एवं बालिकाओं द्वारा केक काटा गया। नृत्य, कला प्रतियोगिता, अन्त्याक्षरी एवं म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी ओंकारनाथ यादव व चीफ कोऑर्डिनेटर उपेंद्र श्रीवास्तव ने चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस भवन में पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में मुख्य रूप से मौजूद पूर्व विधायक दीपनरायन पांडेय ने कहा कि विज्ञान, तकनीक, औद्योगीकरण की जिस ऊंचाई पर आज देश पहुंचा है, उसमें चाचा नेहरू का बड़ा योगदान है। शिवकुमार दूबे, अब्दुल रहमान, अरविंद सिंह ने चाचा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गीता इंटरनेशनल स्कूल जयनगरा में गोष्ठी हुई, जिसमें प्रबंधक एमपी अग्रवाल ने जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।          
 
उधर, बाल दिवस पर पंतनगर स्थित फुलवारी स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें चाचा के जीवन से जुड़ी घटनाओं की झांकी ने मोह लिया। जागरूकता रैली को अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आरबी सिंह बघेल, स्काउट मास्टर ओमशंकर यादव, शिक्षक नेता वीर विक्रम सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रबंधक नीता सिंह व रैली संयोजक क्रांति सिंह की अगुवाई में रैली जेल रोड होते हुए पुन: विद्यालय लौट आई। तरबगंज शिक्षा क्षेत्र के भिखनापुर स्थित जेपी विद्या मंदिर में डॉ. केके मिश्र, डॉ. मृणाल पांडेय की मौजूदगी में बच्चों को मिष्ठान व उपहार दिए गए।


इस दौरान चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी कला, निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। स्थानीय महर्षि विद्या मंदिर में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। स्टैंडर्ड मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed