फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vote gonda copretive election

Gonda News: आज 11 वार्डों में पड़ेंगे कमेटी सदस्य के लिए वोट

Fri, 17 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
vote gonda copretive election
गोंडा। सहकारी समितियों के प्रबंध कमेटी सदस्य (डेलीगेट) निर्वाचन के लिए शनिवार को 11 वार्डों में वोट पड़ेंगे। जिले की 130 साधन सहकारी समितियों पर सदस्य पद के लिए 1170 वार्डों में चुनाव होना था। जिसमें 63 वार्डों में किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। 29 वार्डों में एक से अधिक लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। जबकि 18 वार्ड में उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिस कारण 11 वार्डों में सुबह दस बजे से वोट पड़ेंगे। सहायक निबंधक (सहकारिता) अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। 19 मार्च सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक सभापति व उपसभापति के चुनाव की सभी प्रकिया पूरी होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक मतदाता सूची की अनंतिम सूची प्रकाशित होगी। नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक अंतिम सूची जारी होगी। साढ़े नौ बजे से दस बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसी क्रम में तीन बजे से चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड निर्वाचन अधिकारी - पद
वजीरगंज - सुधीर सिंह - प्राविधिक सहायक (कृषि)
भरोगर- सुधीर सिंह - प्राविधिक सहायक (कृषि)
पूरे खेमकरन - प्रसून राज श्रीवास्तव - ग्राम विकास अधिकारी ठोरहंस - प्रसून राज श्रीवास्तव - ग्राम विकास अधिकारी बनघुसरा - मोतीलाल - प्राविधिक सहायक (कृषि) कनरैलगंज - राहुल चंद्रा - ग्राम विकास अधिकारी जमथरा प्रथम - कौशल किशोर- ग्राम पंचायत अधिकारी जमथरा द्वितीय - कौशल किशोर - ग्राम पंचायत अधिकारी परसिया रानी - कौशल किशोर - ग्राम पंचायत अधिकारी पूूरे बहोरी - अनिल कुमार वर्मा - ग्राम विकास अधिकारी मेहनौन - महेश सैनी - ग्राम पंचायत अधिकारी
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed