{"_id":"649f13c66d9041d703063d76","slug":"village-chaupal-engaged-in-narora-gonda-news-c-13-1-313642-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच गांवों के फरियादी मायूस, नरौरा में लगी ग्राम चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच गांवों के फरियादी मायूस, नरौरा में लगी ग्राम चौपाल
Fri, 30 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक विकासखंड में प्रस्तावित डीएम की ग्राम चौपाल बारिश के चलते सभी गांवों में नहीं लग पाई। पांच गांवों के कई फरियादी बारिश में अपनी दरख्वास्त का कागज सीने से लगाए शाम तक कलेक्टर के आने का इंतजार करते रहे। बाद में इन्हें सूचित किया गया कि बरसात की वजह से केवल नरौरा भर्रापुर गांव में ही ग्राम चौपाल के दौरान शिकायतें सुनीं जाएंगी।
शुक्रवार को नरौरा भर्रापुर, पारासराय, जानकीनगर, सरकांड, बस्ती और परसिया बहोरीपुर में चौपाल होनी थी। लेकिन जिलाधिकारी ने नरौरा भर्रापुर की ग्राम चौपाल में ही पहुंच सकीं। प्राथमिक विद्यालय नरौरा भर्रापुर में डीएम नेहा शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बारिश के बावजूद काफी संख्या में आए ग्रामीणों ने नरौरा भर्रापुर की जर्जर सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने सभी मजरों में पक्की सड़क व नाली बनाए जाने की मांग की। इसके अलावा एक मजरे में विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की गई।
जिलाधिकारी आंगनवाड़ी केंद्र पर चल रहे गोद भराई कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। अन्य ग्राम पंचायतों में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण करें। सीडीओ एम. अरुन्मोली, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, पीडी चंद्रशेखर, जेबीडीओ रवि कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
राजस्व न्यायालयों में पांच साल से अधिक समय से विचाराधीन वादों के शीघ्र निस्तारण का दावा जिला मजिस्ट्रेट ने किया है। जुलाई माह में विशेष अभियान चलाकर इन्हें निस्तारित करने की योजना बनाई गई है। चेतावनी भी दी है कि लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होगी।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आदेश पर जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों में पांच वर्ष से अधिक अवधि से विचाराधीन वादों की सूची तैयार की गई है। इनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सभी राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी जुलाई माह में प्रत्येक कार्यदिवस पर अधिक से अधिक वादों की सुनवाई कर निस्तारण सुनिश्चित करें और दैनिक प्रगति रिपोर्ट मुख्य राजस्व अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें।