{"_id":"6920adb8743195d50d06fcd6","slug":"varanasi-moradabad-meerut-and-azamgarh-registered-victories-gonda-news-c-100-1-slko1028-147560-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ व आजमगढ़ ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ व आजमगढ़ ने दर्ज की जीत
Fri, 21 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलतीं खिलाड़ी। - संवाद
गोंडा। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच मैच कराए गए। इनमें वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ व आजमगढ़ मंडल की टीम ने जीत दर्ज की। कानपुर व बस्ती का मुकाबला बराबरी पर छूटा। उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर व डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने किया। पहला मैच वाराणसी व झांसी के मध्य हुआ। इसमें वाराणसी मंडल की टीम 8-0 से विजयी रही।
दूसरा मुकाबला मुरादाबाद व सहारनपुर के मध्य हुआ। इसमें मुरादाबाद ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच मेरठ व अयोध्या के मध्य हुआ। इसमें मेरठ 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया। चौथा मैच कानपुर व बस्ती के मध्य हुआ। ये मुकाबला बराबरी पर छूटा। पांचवां मैच में आजमगढ़ ने देवीपाटन मंडल को शिकस्त दी।