फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar over death of pregnant woman and unborn child

Gonda News: प्रसव पीड़िता व गर्भस्थ शिशु की मौत पर हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 15 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uproar over death of pregnant woman and unborn child
नवाबगंज (गोंडा)। सीएचसी में मंगलवार को प्रसूता व गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में परिजन मृतका का शव लेकर चले गए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मातृ मृत्यु के कारणों की पड़ताल कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कोल्हमपुर के चखमखा गांव निवासी रामसनेही साहू ने बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी सोनी देवी (27) को प्रसव पीड़ा होने पर दोपहर में सीएचसी ले जाया गया। जहां पर जांच करने के आधे घंटे बाद डाॅक्टर ने सोनी व गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम मोहन सिंह ने बताया कि सोनी नौ माह की गर्भावस्था में कभी भी इलाज कराने नहीं आई थीं। अस्पताल पहुंचने सोनी की ईसीजी जांच की गई, जिसमें स्टेट लाइन आने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गर्भस्थ शिशु की पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही प्रसूता की मौत होने की जानकारी मिली है। फिर भी मातृ मृत्यु के कारणों की अलग से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed