फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Up Board,Exam

बोर्ड परीक्षा: स्कूलों में आज से पहुंच जाएंगे प्रवेश पत्र, दो पालियों में परीक्षा

Thu, 17 Mar 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Up Board,Exam
फोटो-15-गोंडा के जीआईसी में बोर्ड परीक्षा की तैयात्र्ी बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापक। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। प्रवेश पत्र भेजे जाने के साथ ही इसकी तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गयी हैं। यह परीक्षाएं दोनों पालियों में होगी। विद्यालयों में परीक्षार्थियों को गुरुवार 17 मार्च से प्रवेश पत्र मिलने लगेंगे। परेशानी से बचाने के लिए बोर्ड ने इस बार प्रधानाचार्यों को भी बच्चों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के बाद मुहर लगाकर परीक्षार्थियों को देने की सुविधा भी मुहैया करायी है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि ऑफ लाइन प्रवेश पत्र भेजने के बाद ऑन लाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं। 17 मार्च से परीक्षार्थियों को विद्यालयों से प्रवेशपत्र वितरित करने का कार्य शुरू होगा। सभी प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र देते समय परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों की जानकारी भी अवश्य दी जाए। इसमें बताया जाए कि हर परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नंबर एवं उत्तरशीट का नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की भी लगेगी ड्यूटी
यूपी बोर्ड की शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बेसिक स्कूलों के शिक्षक भी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में तैनात किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की सूची मांगी गयी है। शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा संचालन में भी कई बदलाव किए हैं। पहले बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी खंड विकास अधिकारी लगाते थे। इस बार नियुक्ति में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। बोर्ड के निर्देशों के आधार पर परीक्षा की तैयारियां की जा रहीं हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभाग कटिबद्ध है। राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed