फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uncle raped six-year-old niece

चचेरे चाचा ने छह साल की मासूम भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 31 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped six-year-old niece
गोंडा। छह साल की मासूम बच्ची को बिस्किट देने के बहाने बहला-फुसलाकर उसके चचेरे चाचा ने अपने भतीजे से गांव के तालाब के पास बुलवा लिया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर छुट्टा मवेशियों की रखवाली कर रहे गांव के लोग वहां पहुंचे और मासूम के परिवार वालों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में मासूम बच्ची के पिता ने थाना कौड़िया में आरोपी चाचा समेत दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चाचा के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चाचा फरार है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे उसकी छह साल की मासूम बेटी को उसके गांव का रहने वाली पाटीदार अशोक कुमार जो रिश्ते में मासूम का चाचा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने भतीजे टकलू के माध्यम से उसकी बेटी को बिस्किट देने के बहाने बहला-फुसलाकर गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां पहले से मौजूद अशोक कुमार ने उसकी बेटी के संग दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
बेटी की चीख सुनकर छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली कर रहे गांव के लोग दौड़े। वह भी अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज रहा है।

मामले में मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी चाचा अशोक कुमार व टकलू के खिलाफ थाना कौड़िया में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी टकलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed