फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths injured in road accidents died

Gonda News: सड़क हादसों में घायल दो युवकों ने दम तोड़ा

Sun, 20 Oct 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in road accidents died
गोंडा। सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल दो युवकों ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। धानेपुर थाना क्षेत्र के नौवा गांव अलावल देवरिया निवासी रामबक्श कनौजिया (35) अपने मामा शत्रोहन (45) निवासी गिरधारी भया डिहवा गांव, उतरौला, बलरामपुर व उनकी बेटी पूजा (12) के साथ शुक्रवार देर शाम बाइक से नगर कोतवाली क्षेत्र के शुकुल पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार के यहां बरही में जा रहे थे। रास्ते में सद्भावना पुलिस चौकी के समीप पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में रामबक्श व शत्रोहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शत्रोहन को मृत घोषित कर दिया था। इलाज के दौरान देर रात रामबक्श कनौजिया ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर परसपुर थाना क्षेत्र में भौरीगंज मार्ग पर बुधवार को बद्दूपुरवा के पास हुए सड़क हादसे में घायल अमित यादव (28) की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परसपुर के ग्राम शिवगढ़ निवासी अमित यादव बुधवार को अपने दोस्त रमेश व वीरेंद्र के साथ बाइक से कस्बे से लौट रहे थे। तभी पिकअप की टक्कर से रमेश यादव व वीरेंद्र यादव की मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल अमित यादव का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमित के पड़ोसी सोनू यादव ने बताया कि लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह अमित की मौत हो गई। अमित तीन भाइयों में मंझले थे, उनके बड़े भाई अनिल घर में रहकर पिता के साथ खेती करते हैं। जबकि छोटा भाई पंकज दिल्ली में रहकर रोजगार करता है। अमित के बेटी आरोही (4) व बेटा अंकुश (2) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed