{"_id":"690644a62ad53e750e0183f4","slug":"two-wagons-of-a-goods-train-derailed-gonda-news-c-100-1-slko1026-146420-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रेल ट्रैक से उतर गए मालगाड़ी के दो डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रेल ट्रैक से उतर गए मालगाड़ी के दो डिब्बे
Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन से गोंडा कचहरी जा रही आरएमसी (रेलवे मटेरियन कंसाइनमेंट) मालगाड़ी के दो डिब्बे शनिवार दोपहर 02:30 बजे रेलवे गैस एजेंसी के पास पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनकर ट्रैक पर काम कर रहे रेलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
हूटर बजते ही रेलवे का आपातकालीन दस्ता मौके पर पहुंचा और डिब्बों को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया। बाद में पटरी से उतरे डिब्बे अलग करके मालगाड़ी रवाना कर दी गई। इस दौरान 45 मिनट तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा।
आरएमसी मालगाड़ी शनिवार दोपहर पांच नंबर ट्रैक से रेलवे लाइन पर गिट्टियां गिराते हुए गुजर रही थी। तभी अचानक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी क्राॅस ट्रैक के पास खड़ी होने से चार, पांच व छह नंबर ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके चलते अन्य मालगाड़ी व यात्री ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने पटरी से उतरे डिब्बों को अलग करके मालगाड़ी को रवाना किया। इसके बाद 03:45 बजे पहली ट्रेन डाउन ट्रैक से रवाना की गई। पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है। उतरे डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया जा रहा है।