{"_id":"68dd693a802ad8817a02c628","slug":"two-private-buses-found-picking-up-passengers-at-the-bus-station-gonda-news-c-100-1-brp1002-144885-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बस स्टेशन पर सवारी बैठाती मिलीं दो निजी बसें, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बस स्टेशन पर सवारी बैठाती मिलीं दो निजी बसें, सीज
Wed, 01 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन तिराहे पर बुधवार को सवारी बैठाती मिलीं दो बसों को एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय ने एमवी एक्ट में सीज कर दिया। वहीं बस, टैक्सी समेत 25 वाहनों का चालान किया है।
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि बस स्टेशन के सामने निजी बसें लगाकर सवारियां बैठाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले कई बार शासन के आदेश का हवाला देते हुए निजी बस संचालकों को बस स्टेशन के एक किलोमीटर दायरे में सवारियां न बैठाने की हिदायत दी जा चुकी है, इसके बावजूद बसों में सवारियां बैठाई जा रही थीं। इस पर कार्रवाई की गई है।