{"_id":"603bc9ae8ebc3e769b1b6b1a","slug":"two-personnel-terminated-many-withheld-salary-gonda-news-lko567235843","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कर्मियों की सेवा समाप्त, कईयों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कर्मियों की सेवा समाप्त, कईयों का रोका वेतन
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग स्वास्थ्य समिति की बैठक करते डीएम मार्कंण्डेय शा?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर डीएम ने दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के साथ ही कई अधिकारियों का वेतन रोक कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रुचि न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। मई 2020 से ड्यूटी ना कर रहे सीएचओ कोयली जंगल वजीरगंज जितेंद्र कुमार तथा सोनौली मोहम्मदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर की एएनएम सुनीता मौर्या की सेवा समाप्त कर दिया।
इसके साथ ही जिला अस्पताल के एसएमओ स्टोर का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने व महिला अस्पताल की डॉ. शालू को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने तथा जिला अस्पताल के डीपीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रवार अधिकारियों कर्मचारियों की योजनावार कारगुजारी का डाटा तैयार कराया जा रहा है तथा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में मनमानी करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
बैठक में गोल्डन कार्ड की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि इटियाथोक, कर्नलगंज, कटरा बाजार, पंडरीकृपाल तथा हलधरमऊ की स्थिति खराब है। जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में फिसड्डी काजीदेवर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जिलाधिकारी ने तत्काल हटाने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
बीपीएम वजीरगंज बीना शुक्ला द्वारा नियमित ड्यूटी न करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने योजनावार विभिन्न पैरामीटर्स में सुधार ना होने पर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी है तथा कहा है कि 15 दिन के अंदर सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रैकिंग सुधर जाए अन्यथा बड़ी कार्यवाही से वे कतई परहेज नहीं करेंगे।