फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two people,s deaths from colra, five victims

डायरिया से दो लोगों की मौत, पांच पीड़ित

Fri, 19 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two people,s deaths from colra, five victims
पीड़ितों को दवा देते टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
ललिया थाना क्षेत्र के तिरकौलिया गांव में शुक्रवार सुबह डायरिया (उल्टी-दस्त) से पीड़ित बच्ची तथा युवक की मौत हो गई। गांव में पिछले एक माह से डायरिया का प्रकोप है। इससे पूर्व भी गांव में इस बीमारी के चलते चार लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर बीमारी की रोकथाम में जुटी है। 
विज्ञापन


ललिया थाना क्षेत्र के तिरकौलिया गांव निवासी गोबरे की पुत्री किशना (6) तथा रामजागे (45) बीते दिनों उल्टी-दस्त से पीड़ित हुए थे। गुरुवार को दोनों लोगों को पीएचसी बल्देवनगर में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बीते करीब एक माह से उल्टी-दस्त का प्रकोप जारी है। 15 दिन पूर्व चार और लोगों की इसी बीमारी से मौत हो चुकी है। गांव में अन्य कई लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। पिछले दिनों भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारी की रोकथाम का प्रयास किया था, लेकिन प्रकोप जस का तस बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में इस समय जनका (60), सियाराम (70), ननकई (3 माह), बाऊर (10) तथा मुस्कान (5) उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। गांव में करीब 15 दिन पूर्व लक्ष्मी, दुलार, छोटी तथा श्यामकली की मौत उल्टी-दस्त से हो चुकी है। पीएचसी बल्देवनगर प्रभारी प्रणव पांडेय शुक्रवार को टीम के साथ गांव में कैंप कर पीड़ितों का इलाज कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि गांव में गंदगी तथा दूषित जल के सेवन से बीमारी का प्रकोप है। लोगों को दवा के साथ-साथ खान-पान में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed