{"_id":"58961aa04f1c1bf340e82440","slug":"two-of-bsp-and-one-of-samajwadi-party-candidate-file-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के दो तथा सपा के एक प्रत्याशी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के दो तथा सपा के एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के दो तथा समाजवादी पार्टी के एक प्रत्याशी ने अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों से नामांकन पत्र दाखिल किया है। गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी पर्चा भरा है।
सदर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस समेत चार प्रत्याशियों ने पर्चे की खरीद की है। विधान सभा चुनाव-2017 में उतरौला विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी परवेज अहमद ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी हाजी अलाउद्दीन खां ने भी शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। गैसड़ी से ही निर्दल प्रत्याशी सज्जाद हुसैन ने भी अपना पर्चा भरा है।
विज्ञापन
बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट से गुरदास सरोज ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कराया है। नामांकन के दौरान गुरदास सरोज मौजूद नहीं थे। उनका नामांकन पत्र प्रस्तावक ने दाखिल किया है।
विदित हो कि बलरामपुर सदर सीट सपा तथा कांग्रेस के गठबंधन में शामिल है। इस सीट पर कांग्रेस ने शिवलाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। शनिवार को सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिवलाल, महाक्रान्ति दल के मदनलाल तथा निर्दलीय संदीप कुमार व श्याम मोहन ने नामांकन पत्र खरीदा है।
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रत्याशियों के साथ केवल प्रस्तावक व समर्थक को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया गया।