फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two Nepali devotees injured in the accident died

Gonda News: हादसे में जख्मी दो नेपाली श्रद्धालुओं ने दम तोड़ा

Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two Nepali devotees injured in the accident died
गोंडा। श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की मंगलवार रात दो ट्रकों से आमने-सामने हुई भिड़ंत में जख्मी दो नेपाली श्रद्धालुओं ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज में देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि चार लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

अयोध्या-गोंडा राजमार्ग पर मंगलवार रात नेपाल के आठ श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने के बाद टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। परसापुर गांव के पास इंपल्स इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे डीसीएम से टेंपो की टक्कर हो गई। इसमें कुल 11 लोग घायल हो गए थे। चार लोगों को गोंडा जिला अस्पताल तथा सात लोगों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतकों की पहचान बासदेव गोड़िया (60) निवासी बुद्ध भूमिनगर थाना गौसिंहिया, जिला कपिलवस्तु, नेपाल व रामराज कुर्मी (60) निवासी महराजगंज, कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई है। जबकि नेपाल के कपिलवस्तु जिला निवासी रामलौटन, अकाली देवी, अगनू, सूर्यनाथ, लल्लू बरई, मालती देवी, भानमती देवी, वृंदावती, फूलमती तथा फिरोजाबाद निवासी ट्रक चालक पप्पू सिद्दीकी का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed