फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two miscreants caught in the encounter, rescued the kidnapped innocent

मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश, अपहृत बालक को छुड़ाया

Fri, 25 Jun 2021 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught in the encounter, rescued the kidnapped innocent
गोंडा। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नौबस्ता गांव की झाड़ी में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से अपहृत बालक को भी छुड़ा लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व बाइक बरामद की है। बदमाशों ने बालक का अपहरण कर उसके पिता से 20 लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का कुछ दिनों पहले थाना तरबगंज क्षेत्र के बगमरवा मौजा किंदौसा के रहने वाले शिवम राणा ने अपहरण कर लिया था। मामले में किशोरी के पिता ने थाना वजीरगंज में शिवम राणा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को शिवम राणा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी के चचेरे भाई विशाल तिवारी (5) का उसके घर से अपहरण कर लिया।
शिवम ने किशोरी के पिता को धमकाया कि अपहृत विशाल की रिहाई के लिए अपनी बेटी से उसकी शादी करनी होगी या 20 लाख की फिरौती दें। नहीं तो विशाल को मार डालेगा। एसपी ने बताया घटला के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष वजीरगंज केके राणा समेत स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि शिवम राणा अपने साथी जयचंद पांडेय निवासी महुआरी थाना नवाबगंज के साथ नौबस्ता गांव के पास देखा गया है। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने नौबस्ता गांव के समीप झाड़ी में दोनों को घेर लिया।
पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश शिवम राणा के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। बदमाशों से अपहृत विशाल को छुड़ा लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान थाना वजीरगंज में तैनात सिपाही अमित सिंह भी घायल हो गया।
एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से मौके पर एक 325 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, चाकू, मोबाइल फोन व अपहरण में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह किशोरी से शादी करना चाह रहा था। इसलिए किशोरी का अपहण कर लिया था।

मगर किशोरी के पिता अपनी बेटी की शादी उससे करने को तैयार नहीं थे। इसलिए किशोरी के चचेरे भाई विशाल का उसने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता पर दबाव बनाने के लिए विशाल की रिहाई के लिए 20 लाख की फिरौती मांगी थी। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed