{"_id":"617f010fbb603b066452a1a8","slug":"two-lakh-young-voters-will-show-their-strength-in-the-assembly-elections-gonda-news-lko602644481","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में दो लाख युवा मतदाता दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में दो लाख युवा मतदाता दिखाएंगे दम
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र के उत्सव को मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सातों विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची तैयार करने की तैयारी पूरी हो गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से बूथ लेवल अफसरों को तैनात कर दिया है और प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
वैसे तो पुनरीक्षण अभियान कोरोना संकट को छोड़ दें तो लगातार चलता रहा है, फिर ठीक विधानसभा चुनाव के पहले पुनरीक्षण शुरू होने से लोगों में उत्साह दिख रहा है। पूरे जिले में दो लाख से अधिक नये मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम तेज हो गई है। युवा प्राथमिकता में हैं, महिलाओं, दिव्यांगों को भी विधानसभा मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर रहेगा।
विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक 23 लाख मतदाता हैं। जो पुनरीक्षण अभियान के बाद 25 से 26 लाख होने की उम्मीद है। संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान में दो लाख से अधिक मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर है।
विज्ञापन
जिले में इसके लिए 1661 मतदान केंद्रों पर 2915 बूथ तैयार किये गये हैं। इस बार कोरोना संकट को देखते हुए 1200 मतदाता के हिसाब से बूथों को तय किया गया है। विधानसभा चुनाव में मतदान करने वाले युवा वोटर बनने के लिए तैयार हो जाएं। एक नवंबर से एक माह का विशेष अभियान चलेगा। एक जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। एक नवंबर से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अभियान शुरू किया जा रहा है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने एक नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर जानकारी साझा की।
बताया कि इसके तहत 7 नवंबर , 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत बूथों पर बीएलओ तैनात रहेंगे। बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा पूरे माह घर-घर जाकर नए मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा।
विशेष अभियान के तहत बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी बूथ पर उपस्थित रह कर मतदाता नामावली में नाम बढ़ाने, हटाने एवं संशोधित करने के संबंध में नियमानुसार जरूरी प्रारूपों को भरवाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवयुवक, नवयुवतियों एवं महिला मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए उनका प्रारूप-6 भराने की कार्यवाही की जाएगी।
कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते नए मतदाता के रूप में अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए स्वयं रूचि लेकर फार्म-6 भरकर अपने मतदान केन्द्र से संबंधित बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी या मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते है। ऐसे व्यक्ति जिनकी मृृत्यु हो चुकी है परंतु उनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है।
ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश अन्य स्थानों पर निवास करने लगे है उनका नाम हटाने के लिए भी बीएलओ द्वारा प्रारूप-7 भरवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन नामावली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां भी तेज कर दी गई ताकि लोग अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक बनें तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव के दौरान अपने मताधिकार प्रयोग करें।