फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two illegal crackers were caught

पटाखे के दो अवैध कारोबारी दबोचे गए

Mon, 19 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two illegal crackers were caught
खरगूपुर (गोंडा)। पुलिस ने सोमवार को कस्बे के दर्जी पूर्वी मोहल्ले में एक मकान पर छापा मारकर 1000 सुतली बम समेत भारी संख्या में पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने दो पटाखा को अवैध कारोबार करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ थाना खरगूपुर में विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि पटाखे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को दर्जी पूर्वी मोहल्ले में एक मकान पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, अरविंद कुमार वर्मा, आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह, सोमपाल मौर्य, कल्पना मौर्य, दीपा कुशवाहा की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान दो व्यक्ति अवैध पटाखे की बिक्री करते पाये गये। दोनों को दबोच लिया गया, जबकि तीन लोग चकमा देकर फरार हो गए। मौके पर प्लास्टिक की दो बोरियों में एक हजार सात सुतली बम, 9 बंडलों में नौ हजार महताब तथा दो किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार लोगों ने अपना नाम असगर अली व मोहम्मद हाशिम निवासी कटहरिया उत्तरी कस्बा खरगूपुर बताया। बताया कि दोनों कई वर्षों से पटाखे का कारोबार करते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी असगर अली चिकित्सीय परीक्षण के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए असगर को जेल अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से निजी लाइनमैन समेत दो झुलसे
नवाबगंज (गोंडा)। अलग-अलग गांवों में करंट की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का अयोध्या के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र नवाबगंज के अकबरपुर गांव के ग्राम प्रधान अच्छन ने बताया कि अकबरपुर गांव के मजरा बल्लीपुर सानी के रहने वाले निजी लाइनमैन रामबालक (35) रविवार की देर शाम इसी गांव के मजरा बल्लीपुर सानी में बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। तभी अचानक सप्लाई आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काजीपुर के रहने वाले अकील (55) सोमवार की सुबह कटरा रोड पर एक पेड़ पर टहनी तोड़ने के लिए चढ़े थे। तभी पेड़ के पास से गुजर रही बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को दौड़ाकर पीटा, एसपी से गुहार
गोंडा। कोतवाली देहात के विशुनपुर बैरिया की रीना देवी को गांव के लोगों को मामूली कहासुनी पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। रीना देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। पीड़िता का कहना है कि सालपुर बाजार वह गई थी और बाजार से पहले ही गांव के ननके, पप्पू, प्रकाश व राजेश आदि ने उसके साथ मारपीट किया। पीड़िता ने कई आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed