{"_id":"607089168ebc3ee64d5deab5","slug":"two-gangsters-attached-assets-worth-three-crores-gonda-news-lko5734555160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईजी समेत दो गैंगस्टर की तीन करोड़ की संपति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईजी समेत दो गैंगस्टर की तीन करोड़ की संपति कुर्क
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली मनकापुर पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शुक्रवार को कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले में डुग्गी मुनादी कराकर भाईजी समेत दो गैंगेस्टर की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मनकापुर कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश त्रिपाठी उर्फ आशु त्रिपाठी समेत आठ अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
एसपी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट मार्कंडेय शाही ने गैंगेस्टर एक्ट के इसी मुकदमे अभियुक्त दुर्गेश त्रिपाठी उर्फ आशू व महेन्द्र नाथ त्रिपाठी उर्फ भाई जी की चल अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया था।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में एसडीएम मनकापुर हीरालाल व सीओ की मौजूदगी में कोतवाली मनकापुर पुलिस ने गायत्री नगर मोहल्ले में दोनो गैंगस्टर के घर के पास डुग्गी मुनादी कराकर दोनों गैंगेस्टर की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। एसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।