फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two died by drowning in river and pond

Gonda News: नदी व तालाब में डूबकर दो की मौत

Sat, 24 Aug 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two died by drowning in river and pond
करिश्मा की फाइल फोटो
विज्ञापन


गोंडा। छपिया के ताबेपुर की रहने वाली युवती की गांव के किनारे स्थित तालाब से भैंस निकालने के दौरान डूबने से मौत हो गई। वहीं, धानेपुर के त्रिभुवननगर ग्रंट ननकू लोनियन पुरवा की रहने वाली एक महिला बकरी चराते समय कुआनों नदी में डूब गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

छपिया थाना क्षेत्र के ताबेपुर गांव निवासी कन्हैयालाल यादव की पुत्री करिश्मा (20) बृहस्पतिवार शाम सात बजे भैंस पकड़ने घर से निकली थी। इसी दौरान उसकी भैंस पास के तालाब में उतर गई। वहां से भैंस निकालने के दौरान पैर फिसलने से करिश्मा गहरे पानी में डूब गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे छपिया थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने रात में ही तालाब में गोताखोरों का उतारकर तलाश शुरू कराई, लेकिन जलकुंभी ज्यादा होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर तलाश शुरू की। पांच घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने शव ढूंढ़ निकाला। करिश्मा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी मां नानकना देवी, बहन रेशमा, साक्षी, सोनाक्षी व भाई सत्यम का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवननगर ग्रंट ननकू लोनियन पुरवा निवासी पल्टूराम की पत्नी मीना देवी (55) बुधवार सुबह दस बजे घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पल्टूराम ने थाने पर भी सूचना दी। शुक्रवार को उनके गांव से एक किलोमीटर दूर कुआनों नदी के भुंडा घाट के पास पानी में मीना का शव उतराता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से निकलवाया। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed