फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two dead bodies found on the side of the railway track

Gonda News: बभनान में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक और महिला का शव

Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two dead bodies found on the side of the railway track
गोंडा। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के बभनान क्षेत्र में रेल ट्रैक किनारे अलग-अलग जगह एक युवक व एक महिला का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। जबकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बभनान चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच भिटिहवा के समीप अप व डाउन ट्रैक के बीच में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो सूचना दी। छानबीन में युवक की पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राहुल सिंह (25) निवासी कुचडेहरी थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

बभनान व परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच छपिया थाना क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार सुबह ही 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने की कोशिश की गई। मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। छपिया थाने के उपनिरीक्षक रवि यादव ने बताया कि महिला की फोटोग्राफी कराई गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed