फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two coaches of goods train descended from the track

मालगाड़ी के दो डिब्बे ट्रैक से उतरे

Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two coaches of goods train descended from the track
गोंडा के सुभागपुर के पास सेंटिंग करते ट्रैक से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा। - फोटो : GONDA
गोंडा। सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात शंटिंग करते वक्त मालगाड़ी के दो डिब्बे ट्रैक से उतर गए। इससे शंटिंग का कार्य आठ घंटे तक बाधित रहा। इस दुर्घटना से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार देर रात 10:20 बजे सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर साइडिंग की ओर से सीमेंट से लोड मालगाड़ी गोरखपुर जाने की तैयारी में थी। मगर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे ट्रैक से उतर गए। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुर्घटना सहायता यान ट्रेन को गोंडा स्टेशन से सुभागपुर भेजा गया।
विज्ञापन

दुर्घटना सहायता यान ट्रेन पहुंचने के बाद दोनों डिब्बों को आठ घंटे बाद बुधवार सुबह 6:10 बजे ट्रैक पर लाया जा सका। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मालगाड़ी में सीमेंट लदी थी। जिसे कुसुमी (गोरखपुर) के लिए रवाना करना था। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed