फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two children die from diarrhea

डायरिया से दो बच्चों की मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 08 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two children die from diarrhea
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी मुजेहना से महज दो किलोमीटर दूर स्थित धौरहरा गांव में दो दिन के अंतराल में डायरिया से पीड़ित सगे भाई-बहन ने दम तोड़ दिया। जबकि गांव में छह बच्चे अभी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। बताया जाता है कि चार दिन पहले गांव के शिवाकांत शर्मा ने इसकी सूचना सीएमओ व स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को दी थी, लेकिन सभी अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उधर, बच्चों की मौत के बाद जब एसओ ने गांव पहुंचकर यहां की वास्तविक स्थिति से सीएमओ को अवगत कराया तो शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर बीमार बच्चों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


चाहें जिलाधिकारी हों या कमिश्नर, शासन हो या प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर इनका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। यही वजह है कि आए दिन इनकी लापरवाही लोगों की जान ले रही है।
विज्ञापन


ताजा मामला सीएचसी मुजेहना से दो किलोमीटर दूर धौरहरा गांव का है, जहां चार दिन पहले उल्टी-दस्त से गांव में रहने वाले दीनानाथ के दो बच्चे प्रांजली (10) व कृष्णा (8) बीमार हुए थे। गांव के शिवाकांत शर्मा ने इसकी शिकायत उसी दिन सीएमओ और स्थानीय सीएचसी के अफसरों से भी की, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे डायरिया से गंभीर रूप से बीमार दीनानाथ की पुत्री प्रांजली व कृष्णा की दो दिन के अंतराल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दीनानाथ का एक पुत्र कन्हैया (4), बैजनाथ का डेढ़ वर्षीय पुत्र समर, हरिवंश की चार साल की पुत्री पूजा व हरिहर के दो बच्चे अंशिका (4) व नैतिक (2) अभी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं।
गांव में बुधवार देर शाम व गुरुवार को हुई दो बच्चों की मौत के बाद एसओ रामाश्रय राय व उनकी टीम गांव पहुंची और उन्होंने फोन कर सीएमओ को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है।


वहीं, गुरुवार को सीएचसी से गांव पहुंचे एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ओर से क्लोरीन की कुछ टेबलेट भी पीड़ितों में बांटी गईं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि सीएचसी मुजेहना में इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। जिसे लेकर सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा यहां तैनात चिकित्साधीक्षक डॉ. विवेक मिश्र को अधीक्षक पद से हटा भी चुके हैं। लेकिन उनकी जगह तैनाती पाए डॉ. टीपी जायसवाल ने अभी तक सीएचसी में जॉइनिंग नहीं दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed