फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two absconding gangster accused arrested

फरार दो गैंगस्टर के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two absconding gangster accused arrested
गोंडा। पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर के दो आरोपियों को रविवार को टेढ़ीघाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंगस्टर के आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 बोर के दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के उर्दी गोंडा गांव के रहने वालेसुहेल अहमद व निसार उर्फ पुद्दन गैंगस्टर के एक मुकदमे में वांछित थे।
विज्ञापन

बताया कि दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक वशी अहमद को लगाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपनिरीक्षक वशी अहमद हमराही सिपाही नीरज सिंह, सुरेश यादव व दिनेश चौहान के साथ आरोपियों की तलाश में निकले थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दोनो आरोपी टेढ़ीघाट के पास देखे गए हैं। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सुहेल अहमद व निसार उर्फ पुद्दन के पास से 12 बोर का दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed