{"_id":"5841b9334f1c1b3413de5ac2","slug":"truck-fell-into-the-ditch-to-train-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की टक्कर से खाई में गिरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की टक्कर से खाई में गिरा ट्रक
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की टक्कर से खार्ई में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रेन कौवापुर स्टेशन से पहले मानवरहित क्रॉसिंग पर खाली ट्रक से टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक का चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। घटना में ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आरपीएफ मामले की छानबीन कर रही है।
गोंडा से गोरखपुर जा रही सवारी गाड़ी (75008) सुबह जैसे ही रतोहा गांव के निकट पहुंची कि तभी गाड़ी के सामने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक खाली ट्रक सामने आ गया। ट्रेन ट्रक के पिछले हिस्से पर जोरदार ठोकर मारते हुए आगे निकल गई। ट्रक क्रॉसिंग के निकट एक खाई में गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रॉसिंग पार करते समय ट्रक अचानक बंद हो गया था। ट्रेन आता देख ट्रक का चालक व क्लीनर वाहन पटरी पर ही छोड़कर भाग निकले। ठोकर के कारण ट्रेन का इंजन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
आरपीएफ थाना बलरामपुर के इंस्पेक्टर नयन सिंह पीरमाल तथा देहात थानाध्यक्ष राज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। स्टेशन अधीक्षक कौवापुर आरएन कनौजिया ने घटना के संबंध में ट्रेन के चालक, सहायक चालक तथा गार्ड का बयान दर्ज कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। ट्रक के मालिक तथा चालक की पुलिस तलाश कर रही है।