फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Troubled by inability to repay loan, old businessman commits suicide

Gonda News: कर्ज न चुका पाने से परेशान वृद्ध व्यापारी ने की खुदकुशी

Mon, 18 Mar 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Troubled by inability to repay loan, old businessman commits suicide
रूपईडीह (गोंडा)। कौड़िया बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले एक वृद्ध व्यापारी ने कर्ज न चुका पाने से आहत होकर जान दे दी। सोमवार सुबह उनका शव दुकान से कुछ दूरी पर रेल परिसर में मिला। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लोन न चुका पाने के कारण जान देने की बात लिखी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बहराइच के विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र के रनियापुर निवासी अशोक कुमार तिवारी (68) कौड़िया बाजार में कपड़े की दुकान चलाते थे। वह दुकान में ही रहते थे। सोमवार सुबह दुकान के पीछे 100 मीटर की दूरी पर रेल परिसर में बबूल के पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि अशोक ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। बाद में रस्सी टूट गई, जिससे शव नीचे गिर गया।
विज्ञापन

अशोक के बेटे पवन कुमार तिवारी की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर सूचना दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं... नहीं बचा कोई रास्ता
कपड़ा व्यापारी अशोक के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने कर्ज लिया था, जिसका पैसा काफी दिनों से चुका रहा था। हाल ही में बैंक ने 60 हजार रुपये काट लिए। अब लोन चुकाने में सक्षम नहीं है। व्यापार में घाटा हो गया है। अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं है। घरवालों माफ कर देना, मजबूरन यह कदम उठाया है। बेटे पवन, पंकज अपनी अम्मा का ध्यान रखना। उनका कोई सहारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed