{"_id":"a3fd01e813357fc43ef11ffc64b495e9","slug":"today-voting-in-karnailganj-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनैलगंज तहसील में आज होगा मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनैलगंज तहसील में आज होगा मतदान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अग्नि परीक्षा शुक्रवार को होगी। जिला प्रशासन के लिए चुनौती बनी इस परीक्षा में पास होना अगले चरण के लिए आवश्यक है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों में 13 जिला पंचायत सदस्य एवं 309 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर शुक्रवार को मतदान होगा।
इसके लिए करनैलगंज के कन्हैयालाल इंटर कॉलेज, परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, हलधरमऊ के प्रानपति इंटर कॉलेज तथा कटरा बाजार में भारतीय इंटर कॉलेज परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
चारों ब्लॉकों में पार्टियां रवाना करने के दौरान डीएम अजय कुमार उपाध्याय, एसपी अनिल कुमार सिंह व एसडीएम वीके सिंह दिन भर जायजा लेते रहे।
करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंडों में 5.93 लाख मतदाता शुक्रवार को वोट डालेंगे। इसमें करनैलगंज विकास खंड में 125455 मतदाता, कटरा बाजार में 149083, परसपुर में 194291 तथा हलधरमऊ में 124177 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनेेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 2013 प्रत्याशी तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 186 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करनैलगंज तहसील क्षेत्र को नौ जोन व 66 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट तथा 66 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान कराने के लिए साढ़े तीन हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। चारों ब्लॉक में 383 मतदान केंद्र पर 928 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
हलधरमऊ ब्लॉक में जंग लगी मतपेटियों के न खुलने पर एसडीएम वीके सिंह ने जिला प्रशासन से नई मतपेटियों की मांग की। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले ही प्रशासन ने 50 मतपेटियां भिजवाईं। हलधरुमऊ में मतदान ड्यूटी में लगाए गए 39 कर्मी अनुपस्थित रहे। आरओ ओमप्रकाश ने बताया कि इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
हलधरमऊ के प्रानपति इंटर कॉलेज परिसर में जहां से मतदान कर्मियों को रवाना किया जा रहा था, वहां न तो बाजार है और न ही पानी की व्यवस्था थी। दिन भर मतदान कर्मी पानी की तलाश में भटकते रहे। इसके लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था भी चरमरा गई।
पहले चरण के चुनाव के लिए प्रेक्षक हेमंत कुमार राव यहां पहुंच गए हैं। वह पूरे मतदान पर नजर रखेंगे। प्रेक्षक ने बताया कि यदि किसी को कहीं भी समस्या हो या अनधिकृत कार्य किया जा रहा है तो वह उनके मोबाइल नंबर 9453824609 पर सूचना दे सकता है। पीडी वीरपाल ने बताया कि प्रेक्षक सर्किट हाउस में रुके हैं।
जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि चुनाव कंट्रोल रूम को सीधे निर्वाचन कार्यालय लखनऊ से जोड़ दिया गया है। यहां से सीधे चुनाव की निगरानी की जाएगी। साथ ही अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस केंद्रों पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।