फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tiranga in hand, slogans of patriotism on the lips

Gonda News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे

Tue, 11 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tiranga in hand, slogans of patriotism on the lips
जिले के वि​भिन्न इलाकों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
गोंडा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिले के कई क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। डाक बंगले से शुरू होकर पदयात्रा आजाद नगर, सब्जी मंडी, पटेल नगर होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि यूपी सिंह, ब्लॉक के प्रशासक जगदेव चौधरी, कमलेश पांडेय, जनार्दन वर्मा, दुर्गेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तरबगंज संवाद के अनुसार, भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा जनसहयोग केंद्र से शुरू होकर पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर संपन्न हुई। ब्लॉक के प्रशासक मनोज पांडेय, रामधोख मिश्र, विनोद पांडेय, बीडीओ सुष्मिता यादव, आशीष दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियाडीह संवाद के अनुसार, वजीरगंज के कोंडर स्थित पतंजलि जन्मभूमि से भी भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल बालेश्वरगंज द्वारा आयोजित यात्रा केंद्र बाजार में संपन्न हुई। इस अवसर पर राजेश रायचांदनी, दीपक सिंह, विपिन सिंह, मोनू मिश्र, शिवराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
खोड़ारे संवाद के अनुसार, नीरज पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक परिसर से शुरू होकर यात्रा गौरा चौकी बाजार होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
मसकनवा संवाद के अनुसार, गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीबी शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज से शुरू होकर यात्रा बाजार स्थित फार्म हाउस तक पहुंची। राकेश तिवारी, कमलेश पांडेय, प्रशांत पटेल, बाबूराम यादव, अभिमन्यु पटेल आदि मौजूद रहे। मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने साइकिल से तिरंगा झंडा यात्रा निकाली।
मुजेहना संवाद के अनुसार, नगर पंचायत धानेपुर में मंगलवार को विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, शेषराम बारी, चंद्र प्रकाश शुक्ल, बीडीओ वीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

माधोपुर संवाद के अनुसार, कटरा बाजार ब्लॉक परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रशासक के प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल और बीडीओ आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्तंभ पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव, सुनीता रानी, पंकज मौर्य, सुधांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।

जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद

जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद

जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद

जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद

जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद

जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed