फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three women died in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में तीन युवतियों की मौत

Mon, 11 Jul 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three women died in suspicious circumstances
गोंडा। कौड़िया, कटरा बाजार व तबरगंज थाना क्षेत्र में तीन विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो के परिजनों ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैड़ीबरा के मजरा बच्चा पुरवा निवासी साकेत तिवारी की पत्नी आरती देवी (20) का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे आरती के पिता गंगाराम निवासी बेलभरिया, थाना विशेश्वरगंज, बहराइच ने हत्या का आरोप लगाते हुए कौड़िया थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने पर उसे मार डाला। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार अनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, थानाध्यक्ष कौड़िया मदनलाल गौतम ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति साकेत तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा जगतापुर निवासी राम सुहावन की पत्नी अंजनी देवी (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंजनी की मां सुमन देवी पत्नी रंगीलाल निवासी ग्राम महोरवा, थाना मटेरा, बहराइच ने कटरा थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि उन्होंने पुत्री अंजनी की शादी दो वर्ष पहले रामसुहावन से की थी। शादी में काफी दहेज भी दिया था।
फिर भी अंजनी की ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। नौ जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि अंजनी को उसके पति व जेठानी ने जला दिया। जब वह वहां पहुंची तो शव कमरे में पड़ा था। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां की तहरीर पर पति व जेठानी पर केस दर्ज कर पति रामसुहावन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरांवा में शनिवार को लालमणि उर्फ लल्लू की पत्नी प्रतिभा उर्फ बिंदू (25) का शव घर में पाया गया। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके तीन साल का बेटा भी है। प्रतिभा के पिता शिव नरायन दूबे निवासी पलिया चरौथा, थाना उमरी बेगमगंज ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। ससुराल वालों के मुताबिक प्रतिभा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है मगर पुलिस को उसका शव जमीन पर मिला है। चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed