{"_id":"68cd9b4fbb3dc46f5f09b315","slug":"three-theft-complaints-were-found-to-be-fake-during-investigation-gonda-news-c-100-1-gon1003-144169-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चोरी की तीन शिकायतें जांच में निकली फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चोरी की तीन शिकायतें जांच में निकली फर्जी
Fri, 19 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में चोरी व लूट की शिकायतों की पुलिस ने जांच तेज कर दी। मनकापुर के बाद धानेपुर, उमरी व करनैलगंज में चोरी की शिकायतें जांच में झूठी होने का दावा पुलिस ने किया है।
पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक उमरी के बाबा कुटी निवासी सुशील तिवारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि बृहस्पतिवार रात तीन अज्ञात व्यक्ति आए। उन्हें दौड़ाया गया। उन लोगों ने फायरिंग भी की। जांच में पाया गया कि शिकायत कर्ता का घर गांव से बाहर है। चोरी की अफवाह से डरकर उसने सूचना दी थी ताकि पुलिस उसके घर के आसपास गश्त करती रहे।
नवाबगंज संवाद के अनुसार, हरिवंशपुर गांव में बृहस्पतिवार रात नौ बजे रमईपुरवा व तेलियनपुरवा के बीच झाड़ी में बाइक मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने चोरों की आशंका में तलाश शुरू की। मगर किसी भी संदिग्ध को नहीं पकड़ा जा सका। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बाइक अयोध्या निवासी परिक्रमा के नाम से पंजीकृत है। संबंधित से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
करनैलगंज के बबुरास पांडेयपुरवा निवासी जानकी देवी ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने घर में घुसकर चाकू के हमले के बाद चोरी कर ली। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि महिला नशे की आदी है। पूर्व में भी झूठी सूचना दे चुकी है। घटनास्थल पर ब्लेड मिला है। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने ब्लेड से खुद को घायल किया था। कोई घटना नहीं हुई है।
धानेपुर के गंगापुर त्रिलोकपुर निवासी मालिकराम वर्मा ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात घर में घुसे चोर ने डंडे से हमला कर दिया। गहने व नकदी चुरा ले गए। पुलिस का दावा है कि त्रिलोकपुर के ही आगापुरवा निवासी उबैश ने मालिकराम के घर के सामने से पौधा उखाड़ लिया था। इसके बाद कहासुनी हो गई थी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मालिकराम की पत्नी किशना ने चोरी की बात कही। जांच में कोई तथ्य नहीं पाया गया।