फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three people including a girl drowned in the pond, two died

युवती समेत तीन लोग तालाब में डूबे, दो की मौत

Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three people including a girl drowned in the pond, two died
गोंडा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती समेत तीन लोग तालाब में डूब गए। युवती समेत दो लोगों के शव तो बरामद हो गए मगर एक युवक पता नहीं चल सका है। पीएसी की फ्लड टीम युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के गोपीपुर के रहने वाले शब्बीर की बेटी सूफिया (18) अपनी चचेरी बहन के साथ शुक्रवार की सुबह गांव के समीप स्थित तालाब के पास गई थी। पूर्व ग्राम प्रधान जनार्दन ने बताया कि सूफिया तालाब में लगे कमल के फूल को तोड़ रही थी तभी अचानक पैर फिसलने से वह पानी में डूबने लगी।
विज्ञापन

सूफिया को डूूबता देख चचेरी बहन भागकर गांव पहुंची और सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सूफिया को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूफिया की मां ने बताया कि सूफिया की शादी पांच माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। सूचना पर उपनिरीक्षक योगेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान जगन्नाथ पाठक की उपस्थिति में पंचनामा कराया। दूसरी घटना में कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के विशुनपुर गांव के रहने वाले विजय कुमार (38) निवासी गुरूवार की देर शाम कन्हईजोत गांव के पास एक तालाब के पास शौच के लिए गए थे।
वहां पैर फिसल जाने उनकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिवार के लोग उसे तलाशने निकले तो विजय का शव पानी में उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
तीसरी घटना में धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर मजरेटी गांव का रहने वाले जनकराम (25) गुरुवार को साइकिल लेकर अपने घर से निकला था। मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे तलाशने निकले तो उसकी साइकिल, कपड़े, चप्पल व आधार कार्ड तालाब के पास पड़ा मिला।

युवक के ताला में डूबने की आशंका पर पहुंची पुलिस ने पीएसी की फ्लड टीम को मौके पर बुलाया। फ्लड टीम की तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि युवक की पूरे दिन तालाब में तलाश कराई गई। मगर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed