{"_id":"5e7252e18ebc3e78b90f9489","slug":"three-pallet-houses-burned-with-fire-including-cash-jewelry-gonda-news-lko514205117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी, जेवर सहित फूस के तीन मकान आग से जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी, जेवर सहित फूस के तीन मकान आग से जले
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। विकासखंड छपिया क्षेत्र के खालेगांव ग्राम पंचायत में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक व्यक्ति का मकान 15 हजार रुपये नकदी, 40 हजार रुपये के जेवर व तीन अन्य लोगों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में गांव के विजय कुमार का मकान घर में रखा 15 हजार रुपये नगद व 40 हजार रुपये के जेवरात, अनाज, कपड़ा व बर्तन सहित अन्य घर का सामान जलकर राख हो गया।
गांव के मुन्नालाल का फूस का मकान, चारा काटने की मशीन, बाबूलाल व रामरेख का भी फूस का मकान व अन्य सामान जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल ने बताया कि नुकसान हुई संपत्ति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेजी जा रही है।