{"_id":"62964e83d7ac31414847d7a1","slug":"three-lakh-farmers-got-samman-nidhi-gonda-news-lko6331371164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख किसानों को मिली सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख किसानों को मिली सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के करीब तीन लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी जा रही है। वहीं, खाते का ई-केवाईसी नहीं कराने वाले करीब दो लाख किसानों को निराशा हाथ लगी। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शिमला में आयोजित राष्ट्रीय गरीब कल्याण सम्मेलन में सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी की। इसके तहत जिले के करीब तीन लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी जा रही है। जबकि खाते का ई-केवाईसी नहीं होने के कारण दो लाख किसान 11वीं किश्त से वंचित हो गये हैं।
जिले के 4,99,736 किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जाना था। इसके लिए किसानों के खाते का सत्यापन यानी ई-केवाईसी होना जरूरी कर दिया गया था। जिसमें करीब दो लाख किसानों ने ई-केवाई करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जिससे उन्हें सम्मान निधि से वंचित रहना पड़ा। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार शाही ने कहा ई-केवाईसी करवाने का अंतिम तिथि 31 मई थी,लेकिन तिथि बढ़ने की संभावना है। पोर्टल बंद नहीं हुआ है, किसान केवाईसी करवाते रहें। जिन लोगों का केवाईसी पूरी हो जाएगी, उनके खाते में धनराशि स्वत: पहुंच जाएगी।