फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three injured in attack by miscreants who entered the house

Gonda News: घर में घुसे बदमाशों के हमले में तीन घायल

Tue, 31 Dec 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 31 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three injured in attack by miscreants who entered the house
वजीरगंज (गोंडा)। थानाक्षेत्र के छोटा मोहनपुर में घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला, उनकी बहू और तीन साल के बच्चे पर सरिये से हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद अलमारी से लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। महिला के बहू और पोते को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन




स्थानीय थाना इलाके के छोटा मोहनपुर निवासी पुरुषोत्तम शुक्ल ने बताया कि सोमवार रात वह खेत में आलू व गेहूं की रखवाली कर रहे थे। घर में पत्नी विद्या देवी, मंझला बेटा संदीप, छोटा बेटा रामशंकर, उनकी पत्नी सोनी व तीन वर्षीय बेटा अयांश अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे मझले बेटे संदीप को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद रामशंकर उसी के पास सो गए थे। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। करीब ढाई बजे संदीप भागते हुए खेत में पहुंचा और घटना की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो विद्या देवी (60) लहुलुहान हालत में कराह रही थीं। छोटा बेटा रामशंकर उन्हें संभाल रहा था। पुरुषोत्तम ने छोटी बहू सोनी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में वह उसके कमरे में गए तो वह भी खून से लथपथ पड़ी थी। उसके मुंह और नाक से खून आ रहा था। उसपर किसी भारी हथियार से हमला किया गया था। पास में ही पड़े अयांश के कान से भी खून आ रहा था। अलमारी खुली हुई थी। पुरुषोत्तम ने पड़ोस में रहने वाले शिवशंकर और शिवकुमार को आवाज लगाई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले गए। रास्ते में पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इलाज के लिए भटकते रहे परिजन





पीड़ित किसान पुरुषोत्तम ने बताया कि वह जख्मी पत्नी विद्या देवी, बहू सोनी और पोते अयांश को निजी चिकित्सक के पास ले गए, मगर चिकित्सक ने इलाज करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित घायलों को लेकर थाने पहुंचे। वहां से पुलिसकर्मियों ने नहीं सुनी। इसके बाद परिजन सभी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया। ऐसे में पीड़ितों को एक नर्सिंग होम में इलाज मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




विरोध करने पर हमले की आशंका



पुरुषोत्तम ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच से अधिक थी। पत्नी विद्या देवी ने विरोध किया तो उनका मुंह दबा दिया और सरिये से हमला कर दिया। इसके बाद छोटी बहू के कमरे में दाखिल हुए और अलमारी का लॉकर खोलकर गहने व नकदी ले जाने लगे। बहू ने विरोध किया तो उस पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। तरबगंज सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने बदमाशों व महिला के बीच संघर्ष की आशंका जताई है। बेड से सोने का जेवर बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।



आनन-फानन में दर्ज किया मुकदमा



पुरुषोत्तम शुक्ल ने बताया कि देर रात पुलिस ने किसी दूबे को बुलाकर मनमाफिक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनसे हस्ताक्षर करा लिया। उन्होंने बताया कि घर में करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी और 12 थान गहने गायब हैं। पीड़ित के मुताबिक, उनका बड़ा बेटा श्यामसुंदर और रामशंकर टावर लगाते हैं। वहीं, खेती से बचे कुछ पैसे के अलावा वेतन का पैसा रखा हुआ था। बड़े बेटे श्यामसुंदर का परिरार मुख्यालय में रहता है। जबकि दो बेटे घर पर रहते हैं। मझले बेटे की शादी नहीं हुई है।




एएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा



एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। प्रथमदृष्टया चोरी की घटना प्रतीत हो रही है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed