फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three dead in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three dead in road accidents
झंझरी/टिकरी (गोंडा)। शहर में दुखहरणनाथ मंदिर के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रेलर की चपेट में आने से मोपेड सवार नगर पालिका परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मेहताब आलम (50) की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार सुबह तिवारी बाजार के मंडईया तिराहे पर सड़क पार करते समय निजी बस की चपेट में आने से रामघाट बावरिया निवासी द्वारिका प्रसाद (60) की जान चली गई। नवाबगंज इलाके में साइकिल से टकराकर गिरने से हरिवंशपुर पिपरवा निवासी बाइक सवार नीरज (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के इंद्रापुर निवासी मेहताब आलम नगर पालिका परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। गांधी पार्क स्थित जलकल में उनकी तैनाती थी। बृहस्पतिवार रात 10:45 बजे मोपेड से ड्यूटी के लिए गांधी पार्क जाते समय बलरामपुर मार्ग पर दुखहरण नाथ मंदिर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से मेहताब घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन मेहताब आलम को मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह ट्रेलर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई चांद ने बताया कि मेहताब नौ भाई व पांच बहनों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां मरियम व आमरीन और बेटा अरफान हैं। मेहताब के पिता मेंहदी हसन एक राजनीतिक पार्टी जुड़े रह चुके हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मेहताब की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रामघाट बावरिया निवासी राजू ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे उनके पिता द्वारिका प्रसाद तिवारी ब्रह्मबाबा स्थान पर कीर्तन में ढोलक बजाने जा रहे थे। मंडईया तिराहे के पास सड़क पार करते समय वह निजी बस की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। द्वारिका प्रसाद की मौत से दोनों बेटों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों मामलों में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। मोपेड सवार मेहताब हेलमेट लगाए थे या नहीं, इस बारे में भी पता किया जा रहा है।



हरिवंशपुर पिपरवा निवासी नीरज (28) बस्ती निवासी मामा के यहां आयोजित समारोह से बृहस्पतिवार रात बाइक से लौट रहे थे। नवाबगंज के बैजलपुर में साइकिल सवार से टकराकर गिरने से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि अयोध्या पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नीरज के परिवार में मां सूर्यकला, पत्नी गीता और तीन बच्चे नितिन (11), नैंसी (08) और निखिल (06) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed