{"_id":"5f5e50d88ebc3e981b623eb7","slug":"three-bighas-of-land-and-1-50-lakh-extortion-sought-from-widow-gonda-news-lko5399945138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से मांगी तीन बीघा जमीन व 1.50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा से मांगी तीन बीघा जमीन व 1.50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
गोंडा। उज्जैनीकला गांव की रहने वाली एक विधवा महिला से तीन बीघा जमीन व 1.50 लाख रुपये का रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि रंगदारी न देने पर आरोपी दो तीन लोगों के साथ रात में उसके घर आ धमका और उससे मारपीट की।
महिला का कहना है कि आरोपी खुद को क्राइम ब्यूरो एजेंसी का सदस्य बताता है और रंगदारी न देने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने मामले की जांच धानेपुर पुलिस को सौंपी है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनीकला गांव के याकूबगंज की रहने वाली नाजिमा ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवती ने उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। इस मामले में उसके बेटे की जमानत हो चुकी है और मामला सुलह भी हो चुका है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि अब इसी पुराने मामले को लेकर याकूबगंज बाजार का रहने वाला एक व्यक्ति उसपर जबरन दबाव बना रहा है और तीन बीघा जमीन व 1.50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रुपये व जमीन न देने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
05 सितंबर को आरोपी अपने दो तीन साथियों को लेकर उसके घर आ धमका और उसके साथ मारपीट की। नाजिमा ने बताया कि आरोपी खुद को क्राइम ब्यूरो एजेंसी का सदस्य बताता है। आरोप है कि पुलिस भी उसके दबाव में है। इसकी शिकायत उसने कई बार थाने पर की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
नाजिमा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने मामले की जांच धानेपुर पुलिस को सौंपी है। नाजिमा का आरोप है कि रविवार को वह थाना धानेपुर गई थी। वहां थाने के दो सिपाही उस पर सुलह का दबाव बनाते रहे। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।