फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Those who will not meet target adverse entry

लक्ष्य पूरा न करने वालों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 08 Jan 2016 11:48 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Those who will not meet target adverse entry
डीएम प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक में विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अफसरों को अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने वित्तीय वर्ष के अंत तक लक्ष्य पूरा न करने वालों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। साथ ही अफसरों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिले का चहुंमुखी विकास कराने में सभी अफसर पूरी निष्ठा के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने में कोई भी अफसर कोताही न बरते।
विज्ञापन


सभी कार्यों को मानक व गुणवत्ता के अनुरूप कराने का निर्देश डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं व विभागीय अफसरों को जारी किया। कई विभागों के कार्य ठीक न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में कराए जा रहे प्रसाधन कक्षों के निर्माण की समीक्षा की। प्रसाधन कक्षों के निर्माण का लेखा-जोखा भी तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने दिया।

डीएम ने प्रसाधन कक्षों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने के लिए सभी को प्रसाधन कक्षों का निर्माण कराने को प्रेरित करने पर बल दिया।


सदर ब्लॉक में कराए जा रहे सस्ते मूल्य पर सेनेटरी नैपकिन के उत्पादन की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि इससे स्वच्छता अभियान में तेजी आएगी।

उन्होंने 20 से 26 जनवरी तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के आयोजन का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीडीओ शिकवकुमार, पीडी वीरेंद्र कुमार यादव, डीपीओ वीरेंद्र तिवारी व परियोजना अर्थशास्त्री बीके श्रीवास्तव समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed