{"_id":"573217514f1c1bb955919b6b","slug":"there-was-rain-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुई बरसात, गर्मी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुई बरसात, गर्मी से मिली निजात
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 10 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरसात में भीगते बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से तपती धूप व भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार को निजात मिल गई। दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से खेतों में सूख रही गन्ने की फसल को संजीवनी मिल गई। आम की फसल को भी लाभ हुआ है। बारिश होते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।
मंगलवार को सुबह लोग भीषण गर्मी के चलते काफी परेशान थे। तेज धूप व चिपचिपाती गर्मी लोगों पर कहर बनकर टूट रही थी। इसी बीच दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
गरज व चमक के साथ खूब बारिश हुई। बादल मंडराने से लोगों को अच्छी बारिश होने का अहसास होने लगा है। किसान रामदयाल, प्रभुशंकर, विंदेश्वरी प्रसाद, वरुण कुमार, सोलंकी, संझले व बलदेव आदि का कहना है कि तेज धूप व गर्मी के चलते खेतों में लगी गन्ने की फसल पूरी तरह से झुलस गई है।
विज्ञापन
पानी न मिलने के चलते गन्ने की फसल में सुधार नहीं हो रहा था। बारिश होने से खेतों में सूख रही गन्ने की फसल को संजीवनी मिल गई है। इन किसानों का कहना है कि पिछले दो साल से मौसम की मार से जूझ रहे हैं।
धान, गेहूं, जौ, बाजरा, मक्का, अरहर, आलू व सरसों सहित सभी फसलों की पैदावार प्रभावित हुई है। सरकार की तरफ से कोई सहायता भी नहीं मिल सकी है। प्रशासन की लापरवाही के चलते किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं।
जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे का कहना है कि वर्ष 2016-17 में बारिश के अच्छे आसार दिख रहे हैं। मौसम का बदलता मिजाज इस बात का प्रमाण है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।