फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There was power failure for 36 hours in Belsar and 35 hours in Katra

Gonda News: बेलसर में 36 तो कटरा में 35 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 13 Sep 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
There was power failure for 36 hours in Belsar and 35 hours in Katra
गोंडा। बेलसर इलाके में सोमवार रात आकाशीय बिजली व बारिश के बाद बुुधवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान लाखों की आबादी प्रभावित रही। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत नगर पंचायत के सरकारी कार्यालयों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में 36 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। जबकि कटरा बाजार इलाके में भी 35 घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। अवर अभियंता ने स्टोर से पर्याप्त समान न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात बारिश व तूफान के बाद अचानक बिजली गुल हो गई। घंटों इंतजार के बाद विद्युतकर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन बुधवार को 36 घंटे बाद भी आपू्र्ति बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में उपकेंद्र शुक्लगंज के बेलसर, रगड़गंज, ब्लॉक मुख्यालय, सीएचसी, बरसड़ा, गोपीपुर, बकसैला, डिडीसिया कला, डिहवा, मंगुरा, सुसुंडा,उमरी बेगमगंज समेत इलाकों की आपू्र्ति ठप रही। इनवर्टर और लोगों के मोबाइल तक बंद हो गए। यहीं नहीं अस्पतालों में एक्सरे और मरीजों के जांच तक नहीं हो पाए हैं। विकासखंड मुख्यालय पर जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया।
विज्ञापन

अवर अभियंता एसके सिंह ने बताया कि 20 इंसुलेटर की जरूरत थी। स्टोर से सिर्फ छह ही मिल सका है। ऐसे में दूसरे जगह से इंसुलेटर लेकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कटरा बाजार समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार सुबह तीन बजे तेज बारिश व बिजली गरजने से आपूर्ति गुल हो गई। मगंलवार सुबह से ही विभाग के लोग फाॅल्ट ढूंढ़कर सही करते रहे। बावजूद इसके पूरी रात बिजली गुल रही। उपखंड अधिकारी नरसिंह भारतीय ने बताया कि बीरपुर स्थित गोनार्द विद्यालय के पास 33 केवीए मुख्य सप्लाई के लगभग दो दर्जन इंसुलेटर जल गए थे। इंसुलेटर स्टोर से मंगाकर सही कराने के लिए जेई व कर्मचारियों को भेजा गया है।

स्टोर इंचार्ज वीडी यादव का कहना है कि स्टोर में सामानों की कहीं कोई कमी नहीं हैं। जहां जितने सामान की जरूरत है उसेे तत्काल मुहैया कराया जा रहा है। स्टोर से सामान नहीं मिल रहा है, यह पूरी तरह से निराधार है। हालांकि नियमानुसार समान मुहैया कराया जाता है। देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल का कहना है कि सामान के अभाव में इतने घंटे बिजली प्रभावित रहना ठीक नहीं है। जवाब तलब किया जाएगा। हालांकि एक साथ ज्यादा सामान के लिए एक्सईएन के अनुरोध पर मुहैया कराया जाता है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed