फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There are thousands of people like Changur in the country: Vedanti

देश में छांगुर जैसे हजारों लोग : वेदांती

Sun, 13 Jul 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
There are thousands of people like Changur in the country: Vedanti
मनकापुर में पूर्व मंत्री आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति
मनकापुर (गोंडा)। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व सांसद आनंद सिंह के निधन पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने मनकापुर कोट पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदांती ने छांगुर मामले में खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि इस देश में छांगुर जैसे हजारों लोग मिलेंगे। आईएसआई ने इन जैसे एजेंटों को पाल रखा है। सपा, बसपा और कांग्रेस भी इन्हें पाल रही थीं। इन जैसे लोगों की जगह जेल नहीं होनी चाहिए, इन्हें सीधे फांसी दी जाए। वेदांती ने खुफिया एजेंसियों पर तंज कसते हुए कहा कि सारी एजेंसियां सिर्फ एसी कमरों में बैठकर काम कर रही हैं। सभी एजेंसियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा कि बाबा ने बहुत अच्छा काम किया है। अभी तो सिर्फ मकान गिराया है। ऐसे लोगो का तो सीधे एनकाउंटर करना चाहिए। वेदांती ने कहा कि अखिलेश यादव कांवड़ यात्रा रोकने में लगे हैं। अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। हिंदू धर्म व संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed