फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man jumped in the river from the Saryu bridge, the search continues

सरयू पुल से नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Sat, 28 Aug 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The young man jumped in the river from the Saryu bridge, the search continues
गोंडा। करनैलगंज के सरयू पुल से सरयू नदी में शनिवार दोपहर बाद एक युवक ने छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक युवक करनैलगंज नगर से 3 किलोमीटर दूर सरयू पुल पर अपनी साइकिल और मोबाइल चप्पल, एक झोला छोड़कर सरयू नदी में कूद गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 को दी। मौके पर डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।
जिस पर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक कौशल किशोर भार्गव, उपनिरीक्षक मोहम्मद आलम सहित कई अन्य कर्मचारी पहुंचे। मौके की स्थिति को देखते हुए गोताखोरों को बुलाया गया, गोताखोरों के माध्यम से नदी में कूदे युवक की तलाश तेजी से शुरू की गई।
विज्ञापन

मगर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर एक साइकिल, मोबाइल और एक झोला, चप्पल रखा हुआ मिला है। झोले में कपड़े व आधार कार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड पर बाबू यादव ग्राम बेलवा सम्मय टपरा सकरौरा ग्रामीण लिखा हुआ है। अभी तक युवक की तलाश नहीं हो पाई है। हालांकि आधार कार्ड के मुताबिक उसके परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है। उनके पहुंचने पर शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed