फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man and his father died on the fifth day of marriage

Gonda News: शादी के पांचवें दिन ही युवक व उसके पिता की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young man and his father died on the fifth day of marriage
 बालपुर कस्बे में पिता-पुत्र का शव पहुंचने के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर हथिनाग मोड़ के पास शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। शादी के पांचवें दिन भात खाने की रस्म निभाने बाइक से ननिहाल जा रहे करनैलगंज के बालपुर कस्बा निवासी सूर्यप्रकाश (27) और उनके पिता राजेंद्र जायसवाल (52) की डीसीएम से टक्कर लगने से मौत हो गई। पिता-पुत्र कपड़ा व्यवसायी थे।
विज्ञापन

बालपुर निवासी सूर्यप्रकाश जायसवाल अपने पिता राजेंद्र जायसवाल के साथ कस्बे में कपडे़ की दुकान चलाते थे। दो मार्च को ही सूर्यप्रकाश की शादी परसपुर के कड़रू गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के पांचवें दिन भात खाने की रस्म के लिए शुक्रवार रात 08:30 बजे सूर्यप्रकाश अपने पिता राजेंद्र के साथ वजीरगंज के मंझारा गांव स्थित ननिहाल जा रहे थे। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर सहिबापुर हथिनाग मोड़ पर अयोध्या की तरफ से आ रही डीसीएम से सूर्यप्रकाश की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सूर्यप्रकाश की भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग गया। डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। घटनास्थल के आसपास हेलमेट नहीं मिला है। इससे प्रतीत हो रहा है कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवार पिता-पुत्र हेलमेट नहीं पहने थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक राजेंद्र के भतीजे संतोष जायसवाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
पांच दिन पहले राजेंद्र के बड़े बेटे सूर्यप्रकाश की शादी से परिवार में खुशियां थीं। हादसे से सूर्यप्रकाश की पत्नी, मां राजकुमारी, छोटे भाई चंद्रप्रकाश समेत अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। राजेंद्र के भाई खुशीराम ने बताया कि सूर्यप्रकाश परिवार में सबसे होनहार थे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी बस संचालक की मौत
करनैलगंज (गोंडा)।
करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर बेलमत्थर के पास सड़क हादसे में पांडेयचौरा के शिवलाल पुरवा निवासी निजी बस संचालक गौरीशंकर मिश्र (40) की मौत हो गई। गौरीशंकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे करनैलगंज बाजार से ई रिक्शा पर बैठकर घर लौट रहे थे। बेलमत्थर के निकट पहली पुरवा मोड़ के पास ई रिक्शा से उतरकर वह पैदल ही अपने गांव की तरफ जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें करनैलगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गौरीशंकर के परिवार में पत्नी गीता देवी, बेटी शताक्षी, बेटे सार्थक व आदित्य हैं। गौरीशंकर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे में बाइक सवार की जान गई

बभनान (गोंडा)। बभनान-हरैया मार्ग स्थित कृष्णा मिशन हाॅस्पिटल के सामने शुक्रवार रात 10 बजे बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार छपिया के नरैचा निवासी अमरनाथ वर्मा (55) गंभीर रूप तरह से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान अमरनाथ वर्मा की मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार का इलाज चल रहा है।

दीवार से टकराई कार, एयरबैग से खुलने से बचे सवार
परसपुर (गोंडा)। परसपुर क्षेत्र में भौरीगंज-पसका तिराहे के पास शुक्रवार देर रात एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे के एक मकान से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार के एयरबैग खुलने से सभी सवार बच गए। ये लोग पसका में रिश्तेदारी से बाराबंकी लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed