{"_id":"58065a844f1c1b434b702cdc","slug":"the-salary-cut-17-teachers-absent-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद 17 शिक्षकों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद 17 शिक्षकों का वेतन काटा
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से नदारद रहने पर 17 शिक्षकों व शिक्षामित्रों के वेतन एवं मानदेय कटौती की गई है। पांच स्कूलों में ताला लटका मिलने पर समस्त स्टाफ से तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है। तीन स्कूलों में छात्र संख्या कम होने पर हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीएसए रमेश यादव ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने 18 अक्तूबर को 20 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर शिक्षा क्षेत्र के पीएस बेलवा की शिक्षिका रुखराना खातून, यूपीएस बेलवा के शिक्षक सुदीप श्रीवास्तव, पीएस बेलवा सुल्तानजोत की शिक्षिका अनुपमा सिंह व शिक्षक कमलेश यादव, यूपीएस बेलवा सुल्तानजोत की शिक्षिका दीपिका जायसवाल, रेहरा बाजार के पीएस राम सागर पुरवा की शिक्षिका प्रीति बघेल, पीएस मनसादपुरवा की शिक्षिका वर्तिका शुक्ला, पीएस मनुआगढ़ की शिक्षिका अंजलि सिंह, तुलसीपुर के यूपीएस देवीपाटन की शिक्षिका प्रियंका वार्ष्णेय 14 अक्तूबर से, हेडमास्टर राकेश दूबे व दीप्ति अग्रवाल बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिलीं।
शिक्षा क्षेत्र गैड़ास बुजुर्ग के पीएस पिंड खुर्द की शिक्षामित्र सुनीता मिश्रा, पीएस सेखुईकला की शिक्षिका अर्चना, पीएस कुडऊ के शिक्षक सत्यनारायण वर्मा व तबस्सुम, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के पीएस बढ़ईडीह की शिक्षामित्र नीता वर्मा व पीएस सेखुआकला के शिक्षामित्र महेश जायसवाल अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का अनुपस्थित तिथि का वेतन काटकर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि नगर शिक्षाक्षेत्र के यूपीएस नगर पालिका, पीएस बाल शिक्षा मंदिर, पीएस गोविंद बाग, पीएस बलुहा एवं गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के पीएस कुड़ऊ निरीक्षण के दौरान बंद मिले थे।
इन स्कूलों के समस्त स्टाफ से तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है। नगर शिक्षा क्षेत्र के पीएस पूरब टोला में 72 के सापेक्ष 21, पीएस कन्या पूरबटोला में 78 के सापेक्ष 34 तथा यूपीएस कन्या पूरब टोला में 53 के सापेक्ष 15 छात्रों की उपस्थिति मिलने पर इन स्कूलों के हेडमास्टरों से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बीएसए ने इन शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।