{"_id":"699c9573c21367c8120d782e","slug":"the-problem-of-traffic-jam-increased-due-to-lack-of-resources-gonda-news-c-100-1-slko1026-152874-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संसाधनों की कमी से बढ़ी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संसाधनों की कमी से बढ़ी जाम की समस्या
Mon, 23 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। संकरी सड़कों, अनियोजित यातायात और संसाधनों की कमी के चलते प्रमुख चौराहों पर रोज लंबी कतारें लगती हैं। अफसर भले ही व्यवस्था सुधारने के दावे करें, लेकिन हालात जस के तस हैं।
सबसे अधिक दबाव एलबीएस चौराहा पर देखने को मिलता है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे चौराहे पर जाम लगा था। पुलिसकर्मी जाम हटवाने का प्रयास कर रहे थे। दरअसल, दोनों तरफ से वाहन एक साथ आ जाने के कारण समस्या हुई। पास में खड़े सुमित व राजन ने कहा कि यह रोज की बात है। कहा कि इसी मार्ग से अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और लखनऊ की ओर जाने वाली बसों का आवागमन होता है। पास में महाविद्यालय होने से छात्रों की भीड़ भी बढ़ जाती है। ऐसे में दिन में कई बार राहगीरों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। बड़गांव चौराहे की बनावट भी जाम का बड़ा कारण है। यहां वाहन आमने-सामने फंस जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। गुड्डूमल तिराहा पर भी सड़क की कम चौड़ाई के कारण दिनभर ट्रैफिक रेंगता रहता है। ड्यूटी पर तैनात कर्मी कड़ी मशक्कत करते हैं, फिर भी हालात काबू में नहीं आ पाते। आईटीआई चौराहा, जयनारायण चौराहा और मनकापुर बस स्टेशन पर बसों के आगमन और प्रस्थान के समय स्थिति और बिगड़ जाती है। स्कूल-कॉलेज खुलने और बाजार के व्यस्त समय में जाम चरम पर पहुंच जाता है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है।
अमर पांडेय, संदीप व पंकज का कहना है कि जब तक सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने और संसाधन बढ़ाने की ठोस पहल नहीं होगी, तब तक शहरवासियों को जाम से राहत मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी जगदंबा गुप्ता का कहना है कि जाम की समस्या के समाधान को लेकर प्रयास चल रहा है। हर चाैराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं।