{"_id":"0e34bc4b54003a49cd7b72cf3a2cf60e","slug":"the-picket-performance-roadways-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संघ ने बस स्टॉप पर एक दिवसीय धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही विगत दिनों प्रबंध निदेशक परिवहन निगम को दिए गए मांगपत्र पर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई।
उप्र. रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 29 दिसंबर को संघ ने प्रबंध निदेशक परिवहन निगम को अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था।
जिसमें प्रदेश में राष्ट्रीयकृत मार्गों का विस्तार किए जाने के साथ ही डग्गामारी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने, वर्षों से कार्यरत संविदा चालक, परिचालकों को नियमित करने और नियमित न होने की दशा में कम से कम 15 हजार रुपये प्रति माह का मानदेय दिए जो सहित सभी कर्मचारियों को एसीपी, स्वच्छ निरंतर और संतोषजनक सेवा की आड़ में हो रहे भेदभाव को बंद करने, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 119 फीसदी किए जाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
इस पर आज तक परिवहन निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया है। धरने में प्रदेश मंत्री अरुणभान तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आरटी भट्ट, विनोद कुमार तिवारी, रामरंग पाण्डेय, रघुवंशलाल मिश्र, मुकेश मिश्र, जीएस ओझा, हुकुम सिंह, कमलेश कुमार मिश्र ने कहा है कि अगर निगम उनकी मांगों को संज्ञान में लेकर जल्द ही उन पर कोई एक्शन नहीं लेता है तो वह इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।