{"_id":"6ceb5c638c1b5d127262d0afacc626f1","slug":"the-performance-by-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सिसऊर अंदूपुर पर मंगलवार को तौल न होने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। गन्ना किसान बब्लू तिवारी ने कहा कि क्रय केंद्र पर मजदूरों की कमी से क्षेत्र के काश्तकारों को यहां कई दिनों तक रात गुजारनी पड़ रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्रय केंद्र पर मजदूरों की संख्या नहीं बढ़ायी गयी तो किसान सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। अशोक वर्मा ने कहा कि कभी गाड़ी न होने तो कभी मजदूर न होने से किसानों को काफी दिक्कतें होती हैं, लेकिन मिल प्रशासन व कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
महादेवा के रामदयाल वर्मा ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों की वाहनों के अभाव से तौल प्रभावित होती है, जिससे गन्ना लदी ट्रॉलियोें की कतार सड़क पर लग जाती है।
विज्ञापन
ऐसा जाम सोनबरसा, महादेवा, व सिसऊर अंदूपुर गन्ना केंद्र पर हमेशा लगा रहता है, जिससे राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी होती है।
भदवा सोमवंशी के अंग्रेज सिंह ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली व दलाली हावी है। किसानों की प्रत्येक गाड़ी से कहीं एक तो कहीं डेढ़ क्विंटल की घटतौली की जाती है। लेकिन जब कोई शिकायत करता है तो मिल अधिकारी व नेता मामले को दबा देते हैं।
प्रदर्शन में संतोष कुमार, पृथ्वीराज, भानदत्त, रामकरन, राघवराम, रामसजीवन वर्मा, राजेश वर्मा, चुन्नू वर्मा, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।