फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The performance against the Hindu Maha Sabha

हिंदू महासभा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। अल-खिदमत यूथ फाउंडेशन व अइम्मऐ मसाजिद के तत्वावधान में तहसील के सामने सोमवार को एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुऐब बकाई व संचालन फहीम अहमद उर्फ पप्पू ने किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


आयोजित विरोध सभा की शुरुआत कारी लाल मोहम्मद व मो. फैजान ने संयुक्त रूप से नात पढ़ कर की। उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए नपाप अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि पूरी दुनिया को इंसानियत, अमन और भाईचारे का पैगाम देने वाले मुहम्मद साहब की शान में गलत लफ्जों का इस्तेमाल करके हिंदू महासभा के अरविंद तिवारी ने जो गुस्ताखी की है, वह अक्षम्य है।
विज्ञापन


इससे दुनिया भर के मुसलमान और खास करके भारत के मुसलमानों और अमन पसंद अवाम को बेहद तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा कि मुसलमान सब कुछ सहन कर सकता है, लेकिन मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुऐब बकाई ने कहा कि कमलेश तिवारी द्वारा मुहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी का पूरी दुनिया खास कर भारत का अमन पसंद आवाम मजम्मत कर रही है। बड़े पैमाने पर जगह-जगह इसका विरोध किया जाएगा।


सरकार द्वारा कमलेश तिवारी के विरुद्ध की गई कार्रवाई को नाकाफी मानते हुए उनके विरुद्ध देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

अंत में राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस बल व पीएसी नगर के सभी चौराहों पर लगाई गई थी। परसपुर में भी मुसलमानों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed